गुरुवार, 7 मई 2026

लखनऊ :सरोजनीनगर नगर मे बंद मकान से चोरो ने लाखों की चोरी, परिवार शादी समारोह में गया था गांव।||Lucknow:Thieves stole lakhs of rupees from a locked house in Sarojini Nagar; the family had gone to the village for a wedding.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सरोजनीनगर नगर मे बंद मकान से चोरो ने लाखों की चोरी, परिवार शादी समारोह में गया था गांव।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र मे बेखौफ चोरों बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों का माला चुरा ले गए। घटना के दौरान परिजनों शादी समारोह मे फतेहपुर गांव गए हुए थे लौटकर आने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी।
विस्तार
 थाना सरोजनीनगर बसुधा स्टेट गौरी कानपुर रोड़ निवासी सुनीता सुनीता देवी पत्नी विनोद कुमार सिंह ने थाना सरोजनीनगर मे तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने गांव ग्राम नोनारा थाना जहानाबाद जिला फतेहपुर मे भतीजी की शादी / विवाह कार्यक्रम दिनांक 29.4.2026 को होना था जिसमे प्रार्थिनी सपरिवार दिनांक 27.4.26 रो गयी थी इसी बीच दिनांक 2.5.26 को रात्रि लगभग 2 बजे आसपास प्रार्थिनी के घर पर प्लाट न० 44 कानपुर रोड वसुधा स्टेट गौरी थाना सरोजनीनगर कमि० लखनऊ मे अज्ञात चोरो द्वारा घर का ताला तोडकर चोरी कर लिया उसक् पश्चात दिनांक 3.5.26 को दोपहर मे आस पडोस के लोगो द्वारा देखा गया कि घर का ताला टूटा था तब मोहल्ला के लोगो द्वारा हमे फोन करके बताया कि आप लोग घर आ गये क्या आपके घर का ताला टूटा है तब हमने बताया कि हम तो अभी अपने गाव में है आप लोग अंदर देखिये क्या हुआ तब उन्होने देखा और बताया कि घर के सारे सामान इधर उधर प्रार्थिनी जब अपने घर आयी तो देखा कि घर के ताले टूटे थे तथा घर मे रखे सामान सोने की चैन सोने की अंगूठी, एक जोडी पायल चांदी, सूई धागा सोने, मंगल सूत्र सोने का मिक्सी मसीन, मोबाइल की पैड जिओ टीबी एलसीडी गैस चूल्हा साडिया 8600 रुपये नगद कैश इत्यादि समान चोरो द्वारा चोरी कर उठा ले गये तथा मेरे घर मे ऊपर तल मे महिला 30नि0 प्रतिमा देवी पत्नी अभिषेक किराये पर रहते है उस समय वह भी बाहर गये उनके भी रुम का ताला टूटा व सामान इधर उधर पडा हुआ है।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।