लखनऊ :
सिरफिरे ने चलती ट्रेन से बुजुर्ग यात्री को नीचे फेंका,हुई मौत,काफी तलाश के बाद मिला शव।
दो टूक : राजधानी लखनऊ मे दिलदहला देने वाली वारदात निगोहां क्षेत्र में इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री को सिरफिरे युवक ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम रात-भर रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की तलाश करती रही। मंगलवार सुबह ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली। जिसकी पहचान भदोही निवासी शिरोमणी बिंद (65) के रूप में हुई है। वह अपने साथी रमाकांत के साथ इंटरसिटी ट्रेन से भदोही से लखनऊ आ रहे थे। रात करीब 10 बजे ट्रेन में सफर के दौरान एक सिरफिरे युवक ने पहले उनका बैग फेंक दिया, इसके बाद उन्हें भी ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विस्तार :
भदोही जनपद के थाना सुरयवा क्षेत्र के भीखमपुर निवासनी रमाकांत ने बताया कि बीते सोमवार को अपने 64 वर्षीय साथी शिरोमणी बिन्द के साथ इण्टर सिटी से लखनऊ आ रहे थे ट्रेन रायबरेली बछरावां से आगे बड़ी तो शिरोमणी बिंद सीट से उठकर बाथरूम करने गए इसी दौरान एक युवक यात्रियों का रखा बैग टटोल रहा था विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने बैग समेत साथी को ट्रेन से बाहर फेक दिया। करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटे तो उनके साथी उन्हें तलाशने पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। तब सफर कर रहे लोगों ने बताया कि एक सिरफिरे युवक ने किसी को फेंका है यात्रियों की मदद से आरोपी सिरफिरे पकड़ लिया गया। और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।ट्रेन चारबाग पर रुकी तब मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी पुलिस नेपीजीआई मोहनलालगंज, निगोहां,बछरावां थाने की पुलिस से सम्पर्क कर संयुक्त जांच शुरू की। काफी सर्च ऑपरेशन चला लेकिन कुछ पता नही चला सुबह तब तक गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यात्री का शव निगोहां और कनकहा स्टेशन के बीच टैक पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला ।।
पुलिस ने पहुचकर व बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरु कर दी। और घटना की सूचना परिजनों को दी । वही रमाकांत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक शिरोमणि बिंद भदोही में खेती-किसानी करते थे। परिवार में तीन बेटे रामदेव, लालन और दीपक, दो बेटियां हैं। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुचे तो कोहराम मच गया।
जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि धक्का देने वाले को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पानीपत का रहने वाला है। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
●पोस्टमार्टम हाउस पर पहुचे परिजन- -
