लखनऊ :
फरार चल रहा गांजा तस्कर गिरफ्तार भेजा गया, पुलिस कर रही थी तलाश हुई कामयाब।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस ने एक फरार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा तस्कर अनुप कुमार बरनवाल को पुलिस ने चिरैयाबाग अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अनूप की पत्नी सहित तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
विस्तार :
थाना पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को दर्ज एक मामले से संबंधित है। उस समय पुलिस ने 3.2 किलोग्राम अवैध गांजा और 1,42,200 रुपये नकद बरामद किए थे। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा मे स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में इन अभियुक्तों ने अनुप कुमार बरनवाल उर्फ सचिन का नाम लिया था, जो गांजा खरीदकर उन्हें बेचने का काम कराता था। सचिन तभी से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे था जिसे मंगलवार को गिरफ्तार करने कामयब रही।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस जेल भेज रही है।
कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे।
पुलिस की माने मंगलवार को उप निरीक्षक अर्पित सिंह, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल सागर सिंह की टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर चिरैयाबाग अंडरपास के पास से अनुप कुमार बरनवाल उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
