बुधवार, 13 मई 2026

लखनऊ : कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में "विश्व नर्सिंग दिवस" पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, नर्सिंग स्टाफ करता है मानवता की सेवा।||Lucknow:A program was organized at Kalyan Singh Cancer Institute on "World Nursing Day" to celebrate the service of the nursing staff to humanity.||

शेयर करें:
लखनऊ :
 कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में "विश्व नर्सिंग दिवस" पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, नर्सिंग स्टाफ करता है मानवता की सेवा।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में विश्व नर्सिंग दिवस के पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नर्सिंग कर्मियों के समर्पण, सेवा भावना एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना रहा है नर्सिंग स्टाफ मानवता की सच्ची सेवा करता है 
विस्तार
मंगलवार को विश्व नर्सिंग दिवस पर कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में आयोजित 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी.भट्ट जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीन, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ, प्रो. डी.के.श्रीवास्तव एवं डीन अटल बिहारी वाजपायी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ श्री अशोक बिश्नोई उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में नर्सिंग समुदाय की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल एवं उपचार प्रक्रिया में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने नर्सिंग पेशे को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विश्व नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सकगण, रेजिडेंट, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।