लखनऊ :
सपा संस्थापक मुलायम के बेटे फिटनेस के प्रतीक-प्रतीक का निधन, परिवार में शोक की लहर,पहुचे सपा प्रमुख अखिलेश हुए भावुक।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली। निधन की सूचना पाकर अखिलेश यादव देखने अस्पताल पहुंचे। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर फिटनेस के प्रतीक- प्रतीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेजा गया है जहां सपा प्रमुख अखिलेश भी पहुचे और भाई के निधन पर भावुक हो उठे। राजनीति से कोसो दूर रहने वाले प्रतीक के निधन से परिवार और समर्थकों मे शोक की लहर फैल गई।
विस्तार :
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश के छोटे भाई 38 वर्षीय प्रतीक यादव को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।
मृत्यु का कारण स्पष्ट नही होने पर शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
प्रतीक यादव फिटनेस फ्रीक थे और खुद का जिम चलाते थे प्रतीक यादव की मौत पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
बुधवार की सुबह प्रतीक यादव की अचानक निधन की सूचना मिलते राजनीति गलियारों में शोक की लहर फैल गई परिवार और समर्थकों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं मे शोक की लहर फैल गई।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने भाई निधन पर गहरा शोक ब्यक्त किया उन्होंने कहा कि परिवार इस समय गहरे दु:ख मे है जिसकी क्षति कभी पूरी नही की जा सकती है।
फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। प्रशासन और डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अभी किसी भी तरह की अटकलों और बहश से बचने की अपील की गई है। चार डॉक्टरों की टीम द्वारा किए जा रहे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी जांच प्रक्रिया का अहम हिस्सा मानी जा रही है। इससे पूरे मामले में पारदर्शिता बनी रहेगी।
सिविल अस्पताल के अनुसार घटना क्रम -प्रतीक यादव का ड्राइवर सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की भैया की तबियत ख़राब हो गई है -जब डॉक्टर घर पर पहुंचे तो बॉडी में कुछ नहीं था -बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉटडेड बताया गया -बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया क्योंकि सस्पेक्टेड पॉइज़िंगनिग का मामला लगा -लिहाजा पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
KGMU पोस्टमार्टम हाउस ,पर समर्थकों की जुटी भीड़।
