लखनऊ :
दुकान के सामने से बाइक चोरी करने वाला युवक गिरफ्ता,चोरी की बाइक बरामद।
दो टूक : लखनऊ के थाना-पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी मे स्थित दुकान के सामने बाइक चोरी करने वाले शातिर बाइक चोर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी कघ बाइक बरामद किया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार-थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी पिपरौली निवासी नीरज कुमार की बाइक यूपी 32 एन एस 2645
19.04.2026 की देर रात्रि दुकान के सामने से चोरी हो गई थी।
पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश मे लगी रही और सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक के साथ मिले युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो पता यह बाइक चोरी की है जिसे बाइक सहित मे लिया जिसका नाम
रिषभ ऊर्फ अभिषेक शुक्ला निवासी चिनहट लखनऊ का रहने वाला है नशे का आदी है नशे की लत मे चोरी करता है।
गिरफ्तार युवक के विरूद्ध नियामानुसार कार्यवाही कर बारमदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक् में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है।
