लखनऊ :
नगराम क्षेत्र इन्दिरा नहर में उतराता हुआ मिला रैपिडो चलाक का शव।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्र समेसी गांव के इन्दिरा नहर मे एक युवक का उतराता हुआ मिलने की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। तलाशी मे मिले डाक्यूमेंट एवं मोबाइल नम्बर से युवक की पहचान विजय शुक्ला अयोध्या निवासी के रुप मे हुई थी। जो लखनऊ मे रैपिडो चलाक का काम करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार शनिवार थाना नगराम पर सूचना प्राप्त हुई कि इंदिरा नहर, समेसी पुल के पास नहर में एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 35 वर्ष) का शव तैरता हहोने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को नहर से बाहर निकलवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मृतक की पैंट की दाहिनी जेब से एक कार्ड होल्डर प्राप्त हुआ। कार्ड होल्डर की जांच करने पर उसमें एक एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, एनपीएस कार्ड तथा एक ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हुआ, जिस पर नाम *विजय शुक्ला पुत्र गया प्रसाद शुक्ला तथा पता 48, SARAEHA NGR EXTN, CHABRA COLONY, LDH अंकित है।
इसके अतिरिक्त एक मोबाइल शॉप का कार्ड भी प्राप्त हुआ, जिस पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। संबंधित व्यक्ति से जानकारी प्राप्त कर मृतक के संबंध में उसके परिजनों का संपर्क नंबर (माता जी का मोबाइल नंबर) प्राप्त हुआ। उक्त नंबर पर संपर्क करने पर मृतक की माता जी द्वारा बताया गया कि वह मूलतः अयोध्या की निवासी हैं एवं वर्तमान में गोंडा में अपने रिश्तेदार के यहाँ रह रही हैं।
उन्होंने बताया कि उनका पुत्र *विजय शुक्ला पिछले लगभग 02 वर्षों से लखनऊ में रहकर रैपिडो चलाने का कार्य करता था तथा मानसिक रूप से परेशान रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व उसने फोन पर नहर में कूदने की बात कही थी।
परिजनों को सूचना देकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है।
मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
