सोमवार, 4 मई 2026

लखनऊ : मड़ियांव में तेज आंधी पानी के बाद जर्जर दीवार गिरने से एक युवक की मौत,मिस्त्री को आई मामली चोट।। ||Lucknow: A young man died tragically after being crushed under a dilapidated wall that collapsed following a heavy storm and rain in Madiyanv. A mason sustained minor injuries.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मड़ियांव में तेज आंधी पानी के बाद जर्जर दीवार गिरने से एक युवक की मौत,मिस्त्री को आई मामली चोट।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव इलाके के भरत नगर स्थित नॉज पैलेस के सोमवार की सुबह तेज आंधी पानी के बाद जर्जर दीवार गिरने से एक 34 वर्षीय युवक की दबकर  दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक कार का पहिया खोलकर पंक्चर बनवा रहा था, तभी पास की पुरानी ईंट की दीवार भर-भराकर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवक को बाहर निकालकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही मिस्त्री को मामूली चोटें आई हैं।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तेज आंधी पानी के बाद कार के पहिया के पंचर बनवाने के दौरान पास की दिवार अचानक भर हराकर ढह गई जिसमे युवक दब गया । सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकालकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचवाया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंकित शर्मा निवासी अतरौली, हरदोई के रूप में हुई है। वह भरत नगर में ग्रीन वैली मटर विक्रेता की दुकान पर काम करता था और वहीं रहता था। मृतक अंकित विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 
पुलिस के अनुसार  दिवार ढहने से एक युवक को चपेट मे आने की सूचना मिलते  ही थाना मड़ियांव पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि भरत नगर स्थित नॉज पैलेस”नामक मकान के सामने स्थित ईंट की एक जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी, जिसकी चपेट में आने से *एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति को तत्काल मलबे से बाहर निकालकर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मौके पर मौजूद लोगों क्षेत्रीय निवासियों तथा सूचना पर पहुंचे मृतक के सगे भाई से प्राप्त प्रथमदृष्टया जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंकित शर्मा पुत्र संतोष कुमार उम्र लगभग 34 वर्ष, मूल निवासी थाना अतरौली जनपद हरदोई के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में भरत नगर, मड़ियांव, लखनऊ स्थित ग्रीन वैली मटर के एक विक्रेता की दुकान पर कार्य करता था तथा वहीं निवास भी करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः हुई आंधी एवं बारिश रुकने के उपरान्त मृतक अपने दुकान मालिक की चार पहिया वाहन जो उसके घर नॉज पैलेस के सामने सड़क के दूसरी ओर खड़ी थी, का पंचर बनवाने हेतु एक पंचर मिस्त्री को लेकर वाहन का पहिया खोल रहा था। इसी दौरान पास में स्थित ईंट की जर्जर दीवार अचानक गिर गयी, जिसकी चपेट में आने से अंकित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में साथ मौजूद पंचर बनाने वाले मिस्त्री को मामूली चोट आयी थी, जो सुरक्षित है। उसका नाम-पता अभी ज्ञात नहीं हो सका है तथा घटना के उपरान्त वह वहां से चला गया।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विवाहित था तथा उसके *02 बच्चे हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए *पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।
प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है।