लखनऊ :
अज्ञात बाइक सवार ने बुजुर्ग साईकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर किया घायल।
दो टूक : लखनऊ थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के नगराम रोड़ सेवई चौकी के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने साईकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साईकिल सवार बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया घटना के बाद आरोपी बाइक सवार चालक मौके से बाइक समेत फरार हो गया।
मिली जानकारी अनुसार बंशराज पाल निवासी चंद्रोदय नगर जलालपुर राजाजीपुरम लखनऊ । बीते गुरूवार को अपनी भतीजी के घर कालू बीरन खेड़ा थाना सुशांत गोल्फ सिटी गए हुए थे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे दाढ़ी बनवाने के लिए नई की दुकान नगराम रोड़ सेवई चौकी तरफ साईकिल से जा रहें थे । तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए बंशराज पाल की साईकिल में को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर/पैर में गंभीर चोटें आई हैं। और खानू से लथपथ हो गया जिससे घटना के बाद आरोपी बाईक चालक मौके से बाईक समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल एपेक्स ट्रामा सेंटर एसपीजी ले जाया गया । जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वहीं उनके भतीजे अजय प्रकाश पाल ने बताया कि बीते गुरूवार को मेरे चाचा बंशराज पाल मेरी छोटी बहन के घर गए हुए थे। वहीं वो शुक्रवार को सुबह 11बजे बहन के घर से साईकिल से दाढ़ी बनवाने के लिए नगराम रोड़ सेवई नई की दुकान पर जा रहें। जैसे बालाजी इंटरप्राइजेज की दुकान के पास पहुंचे ही थे । तभी पीछे बहुत तेज़ रफ़्तार बाईक सवार ने मेरे चाचा की साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मेरे चाचा बंशराज पाल सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर और हाथ पैरों में गंभीर चोटें आयीं है। जिनका उपचार एपेक्स ट्रामा सेंटर एसपीजीआई में चल रहा है। स्थिति नाजुक बनी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित में अज्ञात बाइक सवार चालक के खिलाफ तहरीर दिया। वहीं ने पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाहीं शुरू कर दी।
