लखनऊ :
रिहायशी इलाके में बंदर का आतंक घर में घूसकर रेलवे अफर को बनाया निशाना,खौफ मे स्थानीय लोग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके पाठक पुरम में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घटनाओं की शिकायत के बावजूद वन विभाग और नगर निगम मौन बना हुआ है। इसकी बानगी रविवार को पाठक पुरम मे रहने वाले रेलवे अधिकारी श्याम जी यादव पर घर मे घुसकर एक उग्र बंदर ने उन हमला बोला दिया और काट लिया।
विस्तार :
जानकारी के रायबरेली रोड़ स्थित पाठक पुरम पीजीआई लखनऊ निवासनी श्याम जी यादव रेलवे मे अधिकारी है रविवार छुट्टी होने से वह घर पर ही थी बताया कि वह छुट्टी के चलते घर पर थे घर के पास खड़ी कार के पास पहुंचे अचानक एक खूंखार बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए वह कमरे की ओर भागे, लेकिन बंदरं ने पीछा करते हुए घर मे घुसकर पैर में काट लिया। बंदर के इस तरह हमले से घबराकर श्याम और उनके परिवार ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक बंदर दरवाजे के बाहर बैठा रहा, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। कुछ देर बाद जब बंदर गेट के पास नहीं दिखा तो घर से बाहर निकले और कार से अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।।
बताने चले कि पिछले कई दिनों से बंदर घूम रहा था लेकिन उसके इतने आक्रामक होने का अंदाजा नहीं था। वहीं कालोनी वासियों ने नगर निगम, वन विभाग से बंदर को जल्द पकड़ने की मांग की है ताकि किसी बच्चे और बुजुर्ग के साथ ऐसी घटना न हो।
