सोमवार, 4 मई 2026

लखनऊ : निजी कम्पनी की टेली कालर युवती ने 11 वीं मंजिल से लगाई छलांग,हालत गम्भीर,हास्पिटल में भर्ती।Lucknow: A young woman, a tele-caller for a private company, jumped from the 11th floor. Her condition is serious and she has been hospitalized.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
निजी कम्पनी की टेली कालर युवती ने 11 वीं मंजिल से लगाई छलांग,हालत गम्भीर,हास्पिटल में भर्ती।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खण्ड इलाके के पार्शवनाथ प्लाजा स्थित एक निजी कम्पनी में काम करने वाली टेली कालर युवती ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे पहले तल पर बने टीन शेड से टकराने के बाद वह फर्श पर आ गिरी। साथियों ने घटना की सूचना देते हुए उसे गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विस्तार
पुलिस के अनुसार बीते रविवार शाम थाना विभूति खण्ड  पार्शवनाथ प्लाजा में स्थित एक कम्पनी की टेली कालर 22 वर्षीय  युवती शिवांगी पाल ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी जो पहले मंजिल पर टिनशेड से टकराते हुए नीच फर्श पर गिरी। जिससे शिवांगी को गम्भीर चोटे आई और उसे लोहिया हास्पिटल मे भर्ती कराया गया। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नही लगाया है। घटना की सूचना पाकर एसीपी विभूति खण्ड विनय कुमार द्विवेदी और इंस्पेक्टर अमर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण कर पूछताछ किया।
इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई और प्रारम्भिक जानकारी में ज्ञात हुआ कि घायल युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष है तथा वह पार्शवनाथ प्लाजा स्थित AWS Pvt Ltd (वोडाफोन) कम्पनी में टेलीकॉलर के पद पर कार्यरत है।
मौके पर की गयी प्रारम्भिक जांच एवं कम्पनी कर्मचारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती कम्पनी परिसर में स्थित बाथरूम की बालकनी से 11वीं मंजिल से नीचे गिरकर घायल हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है तथा परिजन अस्पताल पहुंच गये हैं।पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। घटना के कारणों के सम्बन्ध में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। युवती उपरोक्त का उपचार जारी है  घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा जायेगी।