शनिवार, 30 मई 2026

लखनऊ : ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow: Three accused of beating a man to death with bricks arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक  : लखनऊ के थाना- विभूतिखण्ड पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। अपराध शाखा लखनऊ व स्वाट,सर्विलांस टीम (पूर्वी) एवं थाना विभूतिखण्ड की संयुक्त पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है।पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा आलाकत्ल बरामद किया गया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार दिनांक 25 मई की रात को आरोपियों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर लखनऊ पब्लिक स्कूल विनम्रखंड गोमतीनगर के पास एक व्यक्ति को पत्थर से मारकर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गये थे जिनकी दौराने इलाज मृत्यु हो गयी थी ।
थाना विभूतिखण्ड पर दिनांक 27.05.2026 को पीडित सौरभ सिंह पुत्र स्व. भगवती सिंह निवासी रामनगर धौरहरा थाना रौनाही जिला अयोध्या के प्रस्तुत प्रार्थना-पत्र बाबत मेरे भाई शिवम सिंह उर्फ शिव स्वयं सिंह उम्र 30 वर्ष को अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करके बुरी तरह से घायल कर देने एवं इलाज आईसीयू में चलने विषयक आधार पर मु.अ.सं. 0175/2026 धारा 115 (2)/110 बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया । दिनांक 27.05.2026 को घायल शिवम सिंह उपरोक्त की दौराने इलाज अस्पताल में मृत्यु हो गयी ।
उक्त प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत उच्चाधिकारीगण के पर्यवेक्षण व निर्देशन में स्वाट/सर्विलांस टीम तथा थाना स्तर पर गठित टीमों के प्रयास से उक्त प्रकरण में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर हत्या कारित करने वाले अभियुक्तगणों में से 04 अभियुक्तगण 01.शान्तनु उर्फ अंकित रावत पुत्र नन्हे प्रसाद निवासी- 538घ/231 डालीगंज क्रासिंग लखनऊ 02.हनी तिवारी उर्फ विवेक पुत्र श्याम मोहन तिवारी निवासी-538/60 सेक्टर बी अलीगंज लखनऊ 03.विवेक सिंह पुत्र पिंकू सिह निवासी- ग्राम नर्वे पोस्ट नर्वे थाना बरदह जिला आजमगढ 4.अनुज सिंह पुत्र तन्मय सिंह निवासी ग्राम सुरहन थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। गठित टीम द्वारा प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों में से 03 अभियुक्तगण शान्तनु उर्फ अंकित रावत, हनी तिवारी उर्फ विवेक, विवेक सिंह को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर दिनांक 29.05.2026 को गिरफ्तारी करते हुये उनकी निशांदेही पर घटना स्थल से आलाकत्ल (पत्थर) बरामद किया गया एवं फरार अभियुक्त अनुज सिंह की गिरफ्तारी व घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है। 
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—
01.शान्तनु उर्फ अंकित रावत पुत्र नन्हे प्रसाद निवासी- 538घ/231 डालीगंज क्रासिंग थाना अलीगंज लखनऊ  
02.हनी तिवारी उर्फ विवेक पुत्र श्याम मोहन तिवारी निवासी-538/60 सेक्टर बी अलीगंज लखनऊ  
03.विवेक सिंह पुत्र पिंकू सिह निवासी- ग्राम नर्वे पोस्ट नर्वे थाना बरदह जिला आजमगढ    
-बरामदगी का विवरण-एक अदद आलाकत्ल (पत्थर) बरामद।
अभियुक्त शान्तनु उर्फ अंकित रावत उपरोक्त का आपराधिक इतिहास—
1. मु.अ.सं. 453/16 धारा  2/3 यूपी गिरोहबन्द अधिनियम थाना हसनगंज, लखनऊ
2. मु.अ.सं. 214/16 धारा 392 भादवि थाना महानगर, लखनऊ
3. मु.अ.सं. 371/17 धारा 392/411 भादवि थाना मड़ियांव, लखनऊ
4. मु.अ.सं. 112/24 धारा 115(2)351(2)/352 बीएनएस थाना केसरबाग, लखनऊ
5. मु.अ.सं. 479/17 धारा 392/411 भादवि थाना मड़ियांव, लखनऊ
6. मु.अ.सं. 205/16 धारा 392 भादवि थाना अलीगंज, लखनऊ
7. मु.अ.सं. 229/16 धारा 392 भादवि थाना हसनगंज, लखनऊ
8. मु.अ.सं. 339/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 207 एमवी एक्ट थाना हसनगंज, लखनऊ
9. मु.अ.सं. 217/19 धारा 120बी/307/34 भादवि थाना अटरिया, जिला सीतापुर
10. मु.अ.सं. 220/19 धारा 384 भादवि थाना अटरिया, जिला सीतापुर
11. मु.अ.सं. 239/19 धारा 25(1)बी आर्म्स एक्ट थाना अटरिया, जिला सीतापुर
12. मु.अ.सं. 01/21 धारा 2/3 यूपी गिरोहबन्द अधिनियम थाना अटरिया, जिला सीतापुर
13. मु.अ.सं. 0175/2026 धारा 115(2)/109(1)/103(1) बीएनएस थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ
*06-अभियुक्त विवेक तिवारी उर्फ हनी तिवारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु.अ.सं. 164/22 धारा  147/148/149/307/34/120बी भादवि व 7 सीएलए थाना गुडम्बा, लखनऊ
2. मु.अ.सं. 112/24 धारा 115(2)351(2)/352 बीएनएस थाना केसरबाग, लखनऊ
3. मु.अ.सं. 188/25 धारा 109(1)/324(4)बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अलीगंज, लखनऊ
4. मु.अ.सं. 315/25 धारा 109(1)/115(2)/191(2)/351(2)/352 बीएनएस व 7 सीएलए थाना मड़ियांव लखनऊ
5. मु.अ.सं. 0175/2026 धारा 115(2)/109(1)/103(1) बीएनएस थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ