शनिवार, 30 मई 2026

लखनऊ : पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार,भेजा गया जेल।||Lucknow: The husband accused of strangulating his wife to death has been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना पुलिस टीम ने घरेलू कलह मे पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को  गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार : 
थाना आशियाना इस्पेक्टर छत्रपाल सिंह
दिनांक 26 मई जगरानी पत्नी जगजीवन निवासी पार्क के पास, रूचिखण्ड, आशियाना, लखनऊ द्वारा थाना आशियाना पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री की उसके पति द्वारा पारिवारिक तनाव के चलते हत्या कर दी गई है।
 प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना आशियाना पर मु0अ0सं0 149/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम सतीश पुत्र शिवदयाल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह द्वारा की जा रही है। घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक विवेचनात्मक एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अभियुक्त की संलिप्तता प्रकाश में आई। दिनांक 29.05.2026 को अभियुक्त सतीश शर्मा को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त  को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
अनावरित अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 149/2026 धारा 103(1) बीएनएस  थाना आशियाना लखनऊ 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व व्यवसाय।
1. सतीश शर्मा पुत्र स्वंर्गीय शिवदयाल निवासी झोपड़पट्टी भदरूख बंगला बाजार थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 48 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम थाना आशियाना लखनऊ।
 प्र0नि0 छत्रपाल सिंह, थाना आशियाना लखनऊ
2. का0चा0 अखिलेश कुमार राय, थाना आशियाना लखनऊ  
3. रि0का0 ऋषभ पटेल, थाना आशियाना लखनऊ