लखनऊ :
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस" की पूर्व संध्या पर कैंसर संस्थान में जागरूकता अभियान।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विश्व तम्बाकू निषेध क्लिनिक" का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. ऍम.एल.बी.भट्ट जी द्वारा किया गया। प्रो. भट्ट ने बताया कि यह क्लिनिक पब्लिक हेल्थ विभाग एवं साइकायेट्री विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर निदेशक महोदय ने कहा कि तम्बाकू सेवन कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है तथा इससे बचाव हेतु जागरूकता एवं परामर्श सेवाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नवस्थापित तम्बाकू निषेध क्लिनिक तम्बाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को परामर्श, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इस क्लिनिक में संस्थान के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेगें। क्लिनिक में तम्बाकू छोड़ने हेतु व्यक्तिगत परामर्श एवं प्रेरणा, तम्बाकू की लत की जांच एवं मूल्यांकन, व्यवहार परिवर्तन चिकित्सा, निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) तथा नियमित फॉलो-अप एवं सहयोग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने बताया कि तम्बाकू छोड़ने से हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों एवं स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
कार्यक्रम में कार्यपालक कुलसचिव तथा विभागाध्यक्ष, पब्लिक हेल्थ विभाग डॉ. आयुष लोहिया, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंशु सिंह तथा असिस्टेंट प्रोफेसर, साइकायेट्री विभाग, डॉ. अभिनव तिवारी के साथ-साथ पब्लिक हेल्थ विभाग के सीनियर रेसीडेंट, डॉ० सूर्यकांत, नर्सिंग स्टाफ, कशिश, पूजा पाल, मेडिकल सोशल वर्कर, भानु प्रताप सिंह, वेद नन्द यादव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, विकास पाल, हॉस्पिटल अटेन्डेन्ट, शुभम रावत, सुशील यादव, प्रदीप कुमार यादव तथा रोहित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक हेल्थ विभाग एवं साइकायेट्री विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया।
