सोमवार, 11 मई 2026

लखनऊ : किसान पथ पर खड़े ट्रक से माल हुआ चोरी,चोरो ने रस्सी और तिरपाल काटकर सामान उड़ाया।||Lucknow: Goods were stolen from a truck parked on Kisan Path. Thieves cut the rope and tarpaulin and stole the goods.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
किसान पथ पर खड़े ट्रक से माल हुआ चोरी,चोरो ने रस्सी और तिरपाल काटकर सामान उड़ाया।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके के किसान पथ पर खड़े एक ट्रक से अज्ञात चोरों ने मंहगी बैटरी चोरी कर ले गए।चोरो ने ट्रक की रस्सी तिरपाल काटकर वारदात को अंजाम दिया। वासन चालक ने घटना की सूचना मालिक और पुलिस को दी। पीजीआई पुलिस ने ट्रक चालक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी ट्रक चालक शिवशंकर यादव पुत्र राम लौट यादव ने पुलिस  को बताया कि दिनांक 05.05.2026 को समय करीब सुबह 12.15 बजे गाड़ी नं0 UP 54 T 3273 डीसीएम (फ्लाईंग गोल्डन ट्रान्सपोर्ट कम्पनी) में माल बिजनौर बेयर हाउस, थाना बिजनौर लखनऊ से रसड़ा एवं बलिया जा रहा था कि तभी मेरी कुछ तबीयत खराब हुई तो मैंने अपनी डीसीएम किसान पथ पर 14.2 लिखी जगह, स्थित ओमेक्स सिटी, ग्राम कल्ली पश्चिम, थाना पीजीआई लखनऊ पर गाड़ी रोककर आराम करने लगा, तभी मेरी आँख लग गयी थी। तब मैं सुबह 03.00 बजे उठा तो देखा कि मेरी गाड़ी की रस्सी काटकर 25 बैट्री व 27 इनवर्टर कोई चोरी कर ले गया है। जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना देते हुए स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी। चालक की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।