सोमवार, 11 मई 2026

लखनऊ : मलिहाबाद मे देशी शराब के ठेके पर मामूली बहश पर हमलावरों ने सेल्समैन की पीट-पीटकर की हत्या,मचा हड़कंप।।,||Lucknow: In Malihabad, a salesman was beaten to death by assailants following a minor argument at a liquor shop, causing a stir.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मलिहाबाद मे देशी शराब के ठेके पर मामूली बहश पर  हमलावरों ने सेल्समैन की पीट-पीटकर की हत्या,मचा हड़कंप।।
दो टूक :  राजधानी लखनऊ के कोतवाली मलिहाबाद इलाके के ढेढेमऊ गांव में सोमवार की सुबह शराब ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन ने शराब देने मना किया तो विवाद  हो गया और हमलावरों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर सेल्समैन की हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुचे एक अन्य ब्यक्ति को भी हमलावरों ने पीट दिया जिससे वह भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची मलिहाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश शुरु कर दी।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना मलिहाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढे़डेमऊ क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या हो गयी है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अजय जायसवाल उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र रामऔतार जायसवाल निवासी सैय्यद बाड़ा थाना मलिहाबाद लखनऊ ग्राम ढे़डेमऊ स्थित सरकारी ठेका शराब की दुकान पर कार्य करता था। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि ननक्के कश्यप उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र राम स्वरूप कश्यप निवासी ग्राम ढे़डेमऊ थाना मलिहाबाद का आज सुबह मृतक उपरोक्त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर ननके उपरोक्त द्वारा लोहे की रॉड अजय जायसवाल के सिर पर मार दी और फरार हो गया।*
घटना में एक अन्य युवक रज्जन उम्र करीब 35 वर्ष बीच-बचाव में घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं। स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घटना के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।