लखनऊ :
पहचान बदलकर हिन्दू युवती को प्यार के जाल में फंसाया,धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव,केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सैरपुर क्षेत्र में शोएब ने सौरभ बनकर इंस्टाग्राम पर हिन्दू लड़की से दोस्ती कर उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके युवती को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। धर्मांतरण न करने पर उसने लड़की के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शोएब अख्तर पुत्र सुबराती थाना वजीरगंज गोण्डा के रूप में हुई है। जो लखनऊ के थाना सैरपुर क्षेत्र रैथा रोड छठामील चौराहा पर प्रोफेशनल शोएब अख्तर सैलून नाम से नाई की दुकान करता था।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार सैरपुर थाना क्षेत्र के छठामील मार्केट में रैथा रोड़ पर नाई (बारबर) की दुकान चलाने वाले शोएब अख्तर पुत्र सुबराती किराये का मकान सहभागी शिक्षण संस्थान के पास छठामील थाना सैरपुर लखनऊ रहता है जो मूल निवासी ग्राम कर्दा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा है इसने अपना नाम शोएब से परिवर्तित कर सौरभ सिंह बनकर अपना मुस्लिम धर्म छिपा कर एक हिन्दू युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर जबरन छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो व वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी जा रही है
लड़की का आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हुये गाली गलौज कर धमकी देते हुये मेरे बनाये गये अश्लील फोटो व वीडियो को वायरल कर दिया है।
पीड़िता के दाखिला तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 74/351(3)/352 बी0एन0एस0, 2023 व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 व 67 आई0टी0 एक्ट व 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम शोएब अख्तर पुत्र सुबराती काल्पनिक नाम सौरभ सिंह निवासी किराये का मकान सहभागी शिक्षण संस्थान के पास छठामील थाना सैरपुर लखनऊ मूल निवासी ग्राम कर्दा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा पंजीकृत किया गया। साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हेतु विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
●ADCP की ई - बाइट - -
