मऊ :
बाहूबली मृतक मुख्तार अंसारी की पत्नी की तलाश में पूर्व चेयरमैन के घर पुलिस ने दी दबिश,पुलिस खाली हाथ लौटी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ में मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी की तलाश में गाजीपुर और मऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन तैय्यब पालकी के आवास पर की गई, जो लगभग एक घंटे तक चली। हालांकि, पुलिस को आफ्शा का कोई सुराग नहीं मिला और टीम खाली हाथ लौट गई।
विस्तार :
रविवार सुबह करीब 9 बजे गाजीपुर जिले की कासिमाबाद पुलिस टीम और मऊ जिले की थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा स्थित पूर्वनगर पालिका अध्यक्ष मऊ में मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी की तलाश में गाजीपुर और मऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन तैय्यब पालकी के आवास पर की गई, जो लगभग एक घंटे तक चली। हालांकि, पुलिस को आफ्शा का कोई सुराग नहीं मिला और टीम खाली हाथ लौट गई।
मऊ सीओ सिटी कृष राजपूत ने जानकारी दी कि रविवार सुबह करीब 9 बजे गाजीपुर जिले की कासिमाबाद पुलिस टीम और मऊ जिले की थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा स्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी के आवास पर दबिश दी। एक घंटे की छानबीन के बाद भी आफ्शा अंसारी का कोई पता नहीं चला।आफ्शा अंसारी गाजीपुर जिले के थाना मुहम्मदाबाद अंतर्गत युसूफपुर की निवासी हैं। उनके खिलाफ मऊ जिले के थाना दक्षिण टोला में धोखाधड़ी, जालसाजी और लोक क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं के साथ-साथ गैंगस्टर एक्ट और 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज है। गाजीपुर जिले के विभिन्न थानों में भी उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में दस मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गाजीपुर जिले की कासिमाबाद पुलिस टीम ने दबिश दी थी, लेकिन मुख्तार की फरार पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला है। गाजीपुर और मऊ पुलिस काफी समय से आफ्शा अंसारी की तलाश कर रही है।
● सी ओ सिटी कृष राजपूत की ई-बाईट।
