।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आजमगढ़ जिले में भी भाजपा समर्थकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। फूलपुर क्षेत्र के मकसुदिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार जश्न मनाया। पूरे गांव में विजय उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया गया। एडवोकेट पवन सिंह चौहान और राममिलन गुप्ता ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
कार्यक्रम में बोलते हुए एडवोकेट पवन सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार हिंदू समाज ने एकजुट होकर भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर नया इतिहास रचा है। उन्होंने इसे राष्ट्रवाद, विकास और जनता के विश्वास की जीत बताया।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ सदर सीट पर भी बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। पवन सिंह चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी से टिकट मिलने बड़े भैया जयनाथ सिंह भारी मतों से जीत दर्ज कर आजमगढ़ में नया इतिहास रचेंगे और जिले को पहली बार एक मजबूत कैबिनेट मंत्री मिलेगा, जिससे हर वर्ग के लोगों को विकास का सीधा लाभ पहुंचेगा।”
जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारों से पूरे क्षेत्र को भाजपा-मय कर दिया।
