लखनऊ :
हाईटेंशन लाइन के चपेट मे आने से मजदूर झुलसा, इलाज के दौरान हुई मौत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ थाना पीजीआई इलाके के निर्माणीधन मकान मे काम कर रहे एक मजदूर हाईटेंशन लाइन के तार के चपेट आने से झुलसा गया। काम कर रहे साथी मजदूरों ने आनन फानन मे लोकबंधु हास्पिटल पहुचाया जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने थाना कृष्णा नगर पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर पोस्मार्टम के लिए भेजा दिया और घटना की सूचना थाना पीजीआई पुलिस को दे दी।
विस्तार :
मिली जानकारी के मजदूर पवन पुत्र जोधे निवासी ग्राम धहवा थाना रामपुर कला सीतापुर निवासी सेक्टर 7 सी वृंदावन योजना लखनऊ में रहकर मजदूरी का काम करता था। सोमवार की सुबह लगभग 9 बजें तेलीबाग राजीव नगर घोसियाना तेलीबाग पीजीआई में निर्माणीधन मकान में
काम करने के दौरान घर पास से जा रही 11 000 बोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
घटाना से अफरा तफरी मच गई, साथी मजदूरों ने आनन फानन मे घायल मजदूर को लेकर लोग बंधु अस्पताल मे भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची कृष्णा नगर पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
