गुरुवार, 7 मई 2026

लखनऊ : जीजा साले ने मिलकर गैगस्टर सचिन को गोली मारकर उतारा था मौत के घाट,हुए गिरफ्तार।||Lucknow: Brother-in-law and brother-in-law shot and killed gangster Sachin, and were arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जीजा साले ने मिलकर गैगस्टर सचिन को गोली मारकर उतारा था मौत के घाट,हुए गिरफ्तार।।
सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दो गिरफ्तार कर सचिन यादव हत्या का किया खुलासा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र अवध विहार योजना सेक्टर 8 मे सड़क किनारे मिलने पीजीआई गैंगस्टर सचिन यादव उर्फ करिया का लहूलुहान शव मिलने का पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए दो हत्यारोपी जीजा साले को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बेपन एवं मृतक का मोबाइल बरामद किया। मृतक सचिन की हरकतो एवं अवैध वसूली से परेशान होकर पान दुकानदार ने अपने जीजा के साथ मिलकर योजना के तहत मृतक को बुलाकर शराब व मुर्गा पार्टी के बाद उसी के तमंचे से कनपटी में गोली मार कर हत्याकर फरार हो गए थे।
डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनन्द के मार्गदर्शन व एसीपी रिषभ यादव के‌ निर्देशन में सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने हत्याकांड का सफल खुलासा किया।
विस्तार : 
DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र  अवध विहार योजना सेक्टर आठ मे 5 मई की सुबह एक युवक का शव मिला हुआ था जिसकी पहचान मृतक सचिन यादव उर्फ करिया निवासी रेवतापुर सकूरपुर थाना पी0जी0आई, लखनऊ के रुप में हुई थी। पुलिस टीम अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था और पुलिस टीमे घटना का खुलासा करने के लिए लगी हुई थी पुलिस टीम घटना की छानबीन के दौरान दो लोगों को हत्या मामले मे गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल तमंचा एवं कारतूस और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार हत्यारोपी का नाम कमल यादव व संतोष यादव है दोनों आपस मे जीजा साले है। संतोष यादव पान मसाला एवं परचून की दुकान का चलता हैं और कमल यादव ड्राइवर है।
अवैध वसूली का विरोध करने पर मृतक ने बंद करा दी थी दुकान।।
पुलिस पूछताछ करने पर हत्यारोपी बताया कि स्थानीय थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र अवध विहार योजना सेक्टर आठ भट्ठा चौराहे पर एक अंग्रेजी शराब की दुकान है जहाँ पर मेरे भाई का साला संतोष कुमार यादव ( सह अभियुक्त ) ने एक गुमटी में गुटखा सिगरेट पानी का दुकान खोल रखा था जिसको बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था तथा सचिन यादव द्वारा समान लेकर पैसे न देना व पैसा मांगने पर धमकाना व ग्राहको को भड़काकर उसके दुकान पर न जाने देना इन सारी बातो से मेरा रिस्तेदार संतोष कुमार यादव काफी परेशान हो गया था जिससे उसे अपनी गुमटी भी बन्द करनी पड़ी फिर मैने और संतोष कुमार यादव ने मिलकर प्लान बनाया कि उसको जान से मार दिया जाए जिससे कि सारी समास्याओ का समाधान हो जाए , फिर मैने और संतोष यादव ने मिलकर दिनांक 03.05.2026 को अंग्रेजी ठेका के पीछे खाली स्थान पर मुर्गा व शराब की पार्टी रखा पार्टी में सचिन यादव को भी बुलाया और हम तीनो लोग वही पर मीट खाये और शराब पीये व साजिश के तहत सचिन को अधिक शराब पिला दिया जिससे वह काफी नशा में हो गया फिर मैने और संतोष यादव ने सचिन को साथ में लेकर अंग्रेजी शराब ठेका के सामने खाली मैदान सेक्टर 08 अवध विहार योजना में अधिक शराब पीने का बहाना करके लेकर चले गये उक्त स्थान पर डामर रोड के बगल में बैठकर फिर शराब पीने लगे उसके बाद मैने पेशाब करने के बहाने से उठ खड़ा हुआ और संतोष ने सचिन को पकड़ लिया और मैने तमंचे से सचिन के कनपट्टी पर गोली मार दिया और उसको मरा समझ कर वही छोड़कर उसका दोनो मोबाइल फोन लेकर वहाँ से भाग गये और  हम दोनो ने तमंचा बसेरा 2 के सामने खाली मैदान में सूखी पत्तियो के नीचे छिपा दिया था व सचिन के दोनो मोबाइल को नाली में फेक दिया था उसके बाद मै व संतोष अपने अपने घर चले गये । उक्त बात को संतोष कुमार यादव द्वारा भी स्वाकीरते हुए दोनो माफी माँगने लगे । 
गिरफ्तार हत्यारोपियों का नाम कमल सिंह यादव उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 सुनील सिंह यादव ग्राम देवामऊ थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 37 वर्ष ( व्यवसाय – स्कूल बस ड्राइवर ) 
2. संतोष कुमार यादव पुत्र नन्द किशोर यादव निवासी ग्राम धावाहार थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 40 वर्ष ( व्यवसाय – गुमटी में गुटखा सिगरेट पानी बेचता था ) जिनके पास से आलाकत्ल एक अवैध देशी तमंचा  .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस,मृतक सचिन यादव का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
गिरफ्तार कमल सिंह यादव व संतोष कुमार यादव को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तारी कर बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दर्ज 
मुकदमा में धारा 3/25/27 आमर्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जाऐगा ।