गुरुवार, 7 मई 2026

गौतमबुद्धनगर:ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 में AC ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर:ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 में AC ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 स्थित एक मकान में एयर कंडीशनर (AC) ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर बीटा-1 के मकान संख्या E-166 के प्रथम तल पर अचानक AC में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास धुआं फैल गया। घटना के दौरान आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना बीटा-2 पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कराया। वहीं अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से मकान में रखा घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक तौर पर AC ब्लास्ट को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।।