सोमवार, 18 मई 2026

लखनऊ : शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अरेस्ट।।||Lucknow: The accused of raping a woman on the pretext of marriage has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अरेस्ट।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म एवं मार पीटकर धमकी देने वाले नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार ' 
पुलिस के मुताबिक थाना चिनहट इलाके की रहने वाली एक पीडिता ने स्थानीय थाने मे नामजद तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज कराया था पीडिता का आरोप है मो ० आमिर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किए गए तथा विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
 पुलिस टीम ने दर्ज मुकदमे के मामले में जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सोमवार को मो0 आमिर पुत्र साबिर निवासी 191 अमराईगांव थाना इन्दिरानगर जनपद लखनऊ, उम्र करीब 31 वर्ष को नेडा मोड़ थाना चिनहट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।