गोण्डा- थाना इटियाथोक पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 102/25, धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त बाला मिश्रा उर्फ विनोद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी पृथ्वीनाथ तिवारी पुत्र रामप्रसाद तिवारी निवासी ग्राम चमैनिया (दिखलौल) थाना इटियाथोक द्वारा थाना इटियाथोक में तहरीर दी गयी कि 11.5.2025 की रात्रि में उनके बड़े भाई चन्द्रशेखर तिवारी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, घर से निकलकर ग्राम अमराडीहा शाहपुर स्थित कृष्णमोहन मिश्रा के घर चले गये थे। आरोप है कि इसी बात से आक्रोशित होकर शेषनरायण मिश्रा, कृष्णमोहन मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा व अनिल मिश्रा पुत्रगण अयोध्या प्रसाद मिश्रा निवासीगण अमराडीहा शाहपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा चन्द्रशेखर तिवारी को लाठी-डण्डों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उपचार के दौरान चन्द्रशेखर तिवारी की मृत्यु हो गयी है। वादी की तहरीर पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। इसमे 18.05.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त बाला मिश्रा उर्फ विनोद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. बाला मिश्रा उर्फ विनोद मिश्रा पुत्र जगनारायण मिश्रा निवासी ग्राम अमराडीहा शाहपुर गनवरिया .थाना इटियाथोक गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
