लखनऊ :
जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गुडम्बा क्षेत्रान्तर्गत मिश्रपुर जंगल में पेड़ से लटकता हुआ युवक मिलने की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जुटी भीड़ से शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार के सोमवार को डायल
112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना गुडम्बा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिश्रपुर के जंगल में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना प्राप्त होते ही थाना गुडम्बा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
प्रभारी निरीक्षक थाना गुडम्बा मय हमराह फोर्स एवं चौकी प्रभारी संदीप सिंह गौर अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे, जहाँ जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि दिलीप रावत पुत्र स्व0 रामसनेही रावत निवासी ग्राम बरकुरदारपुर टेढ़वा थाना गुडम्बा लखनऊ, उम्र लगभग 25 वर्ष द्वारा पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है।
घटना की सूचना पर मौके पर फॉरेंसिक टीम* को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं तथा घटना के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए शव को पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु केजीएमयू, लखनऊ भेजा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
