लखनऊ :
देशी ठेके पर शराब सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।।
सुबह सुबह शराब पीने की लगी तलब , देने से किया मना तो आक्रोश मे सेल्समैन को ही मार डाला।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मलिहाबाद क्षेत्र ढेढेमऊ गांव बीते सोमवार की सुबह देशी देशी शराब ठेके के सेल्समैन की लोहे की रांड से पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी नन्हक्के कश्यप को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की पाइप बरामद किया। गिरफ्तार हत्यारोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। आरोपी सुबह सुबह पीने ठेके पर पहुच गया। जहां ठेका बंद होने की बात को लेकर सेल्समैन अजय कुमार जायसवाल उर्फ रिंकू जायसवाल से विवाद हो गया और आरोपी ने पास में पड़ी लोहे की पाइप से जानलेवा हमला कर दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना मलिहाबाद पर श्रीमती हेमा पत्नी अजय कुमार जायसवाल उर्फ रिंकू जायसवाल निवासी मोहल्ला सैय्यदबाड़ा कस्बा व थाना मलिहाबाद लखनऊ ने लिखित सूचना दी की उनके पति अजय कुमार जायसवाल उर्फ रिंकू जायसवाल, जो ग्राम ढेढेमऊ स्थित देशी शराब ठेका पर सेल्समैन का कार्य करते थे जिसे नन्हक्के कश्यप पुत्र स्व0 रामस्वरूप निवासी ग्राम ढेढेमऊ थाना मलिहाबाद लखनऊ द्वारा लोहे की पाइप से प्रहार कर हत्या कर दिया।बीच-बचाव करने आये रज्जन लाल पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम पुरवा थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ को भी अभियुक्त द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना मलिहाबाद पर तत्काल मु0अ0सं0- 97/26 धारा 103(1)/109(1) बीएनएस बनाम नन्हक्के कश्यप पुत्र स्व0 रामस्वरूप निवासी ग्राम ढेढेमऊ थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ पंजीकृत किया गया। थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हत्यारोपी नन्हक्के कश्यप को समदा तालाब कस्बा मलिहाबाद के पास से समय करीब 19:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लोहे की पाइप ग्राम ढेढेमऊ में उमेश रावत के घर के पास तालाब किनारे छिपाया गया था आलाकत्ल लोहे की पाइप बरामद होने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 238 बीएनएस की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी है।
