मंगलवार, 12 मई 2026

लखनऊ : अग्रसेन पार्क में मजदूर की बेरहमी पीट-पीटकर निर्मम हत्या, आरोपी साथी CCTV कैमरे में हुआ कैद।||Lucknow: A laborer was brutally beaten to death in Agrasen Park; the accused accomplice was captured on CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
अग्रसेन पार्क में मजदूर की बेरहमी पीट-पीटकर निर्मम हत्या, आरोपी साथी CCTV कैमरे में हुआ कैद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली बाजारखाला क्षेत्रान्तर्गत अग्रसेन पार्क में मंगलवार को एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी।पुलिस जांच में प्रसाद खाने को लेकर दोनो दोस्तों मे विवाद के एक दोस्त ने मजदूर साथी की पीटकर हत्या कर दी। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विस्तार :
इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया
अग्रसेन पार्क मे एक एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुची पुलिस ने देखा कि लहूलुहान शव पड़ा हुआ है मृतक की पहचान पांडे का तालाब बगिया निवासी देवेंद्र कुमार (43) के रूप में हुई है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से ज्ञात हुआ कि दो युवक पार्क के अंदर जाते दिखाई दिए। फुटेज में कुछ देर बाद उनमें से एक युवक डंडा लेकर दोबारा पार्क में जाता नजर आया। जिसकी पहचान आरोपी पिंटू पुत्र रामदुलारे निवासी मोतीझील बाजारखाला के रुप मे हुई जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने हत्या करने की बात कबूल की है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों साथ में मजूदरी करते थे। साथ में ही खाते पीते थे। दोनों नशा करने के बाद पार्क में जाकर बैठे थे। जहां भंडारे में चलकर खाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और हाथापाई की। इसी गुस्से में पिंटू ने देवेंद्र की लकड़ी के फट्टे से मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां रामकली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।