लखनऊ :
ई रिक्शा आए बदमाशो ने पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन से की लूटपाट,FIR दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना- महिगवां क्षेत्र में ई रिक्शा से आए बदमाशों ने एक पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन से नगदी एवं मोबाइल फोन छीन लिया विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड सै मारपीट किया। पीडित सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलु मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार की रात थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प पर हुई लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुची मामले की छानबीन की तो ज्ञात हुआ कि - ऋषि यादव पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिंहपुर थाना महिगवां जनपद लखनऊ द्वारा थाना महिगवां पर सूचना दी गई कि रात्रि समय करीब 01:00 बजे उनके पेट्रोल पम्प पर बैटरी रिक्शा से आये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 8100/- रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन (मोटोरोला कम्पनी) छीन लिया गया।। विरोध करने पर पम्प पर मौजूद चौकीदार विपिन कुमार के साथ मारपीट भी की गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महिगवां पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 309(1)/115(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु थाना महिगवां पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
