इटावा :
सात्विक विचारों के धनी थे सपा नेता महावीर सिंह, समर्थकों ने पुण्यतिथि पर किया याद,दी श्रद्धांजलि।।
दो टूक : इटावा जनपद के जसवंतनगर में सपा संस्थापक स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी और क्षेत्रीय राजनीति के स्तंभ रहे स्वर्गीय महावीर सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके पैतृक गांव फतेहपुरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजन उनके नाती विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू व आशुतोष यादव टोनू ने किया। श्रद्धांजलि सभा में सपा नेताओं, क्षेत्रीय लोगों व उनके शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव ने कहा कि स्व. महावीर सिंह यादव सात्विक विचारधारा के धनी थे। जनता के प्रति लगाव के कारण ही आज उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर इतनी बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक श्रद्धांजलि देने इकट्ठे हुए हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा व स्व. नेता जी के हाथों को मजबूत करने में लगा दिया। समय के कुचक्र ने आज ही के दिन असमय ही एक सड़क दुर्घटना में उनको हम लोगों से छीन लिया। कार्य के प्रति उनकी कर्मठता और लगन से हम युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने वर्ष 1982 में ग्राम पंचायत धनुआ के प्रधान बनने के बाद लगातार जनता के हित में कार्य किए।जिला पंचायत इटावा के उपाध्यक्ष रहते हुए भी उन्होंने जनहित से जुड़े कई कार्य कराए। उनकी यादें हमेशा जीवंत रहेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्व. महावीर सिंह यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में शिवपाल सिंह महाविद्यालय व एसपीएस स्कूल की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त किया। हमें खुशी है कि उनके दोनों नाती विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू और आशुतोष टोनू उनके ही सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर शिक्षा क्षेत्र और जन सेवा में लगे हुए हैं। श्रद्धांजलि सभा में रघुवीर सिंह यादव, राजपाल यादव जुगोरा,बृजेश यादव, रणवीर सिंह यादव, अभिषेक यादव,संतोष यादव,अशोक यादव, उपदेश यादव,रामनरेश,रनवेश यादव लविश यादव,अशांक हनी यादव, इं. बृजेश यादव,रामौतार प्रधान,बॉबी यादव प्रधान समेत बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि दी।अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
फोटो— श्रद्धांजलि सभा में स्व. महावीर सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा नेता एवं कार्यकर्ता
