शनिवार, 16 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा पुलिस ने मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना जारचा क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही रहने वाले अमित और भूपेन्द्र उर्फ सेटी ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की और बाद में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना जारचा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जारचा पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में शुक्रवार 16 मई 2026 को पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से दोनों वांछित अभियुक्तों को गाँव ऊंचाअमीरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी अमित के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
अमित पुत्र रवि कुमार निवासी ग्राम ततारपुर, थाना जारचा, उम्र 30 वर्ष तथा
भूपेन्द्र उर्फ सेटी पुत्र जोनी निवासी ग्राम ततारपुर, थाना जारचा, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना जारचा में मु0अ0सं0 84/26 धारा 109(1), 115 और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। बरामद अवैध चाकू के संबंध में भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।।