रविवार, 17 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: भारतीय किसान यूनियन टिकैत का साहबेरी में शक्ति प्रदर्शन, किसान-मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा : अशोक भाटी

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: भारतीय किसान यूनियन टिकैत का साहबेरी में शक्ति प्रदर्शन, किसान-मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा : अशोक भाटी

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

ग्रेटर नोएडा, 17 मई 2026।
दो टूक//ग्रेटर नोएडा के साहबेरी गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा किसान संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। गांव पहुंचने पर भाकियू टिकैत पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जोरदार नारों के साथ स्वागत किया गया। पूरे गांव में निकाली गई पदयात्रा के दौरान माहौल किसान एकता और संगठन की मजबूती के नारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने सभी अतिथियों को पुष्पमाला एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता राजेंद्र भाटी ने की, जबकि मंच संचालन महेश खटाना ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, नोएडा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, दादरी जिलाध्यक्ष मनोज मावी, विकास गुर्जर, सरगम लोहिया सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट, खराब विद्युत व्यवस्था, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

अपने संबोधन में नोएडा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ती आई है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी गलत कार्य का समर्थन नहीं करेगा, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाएगा। अशोक भाटी ने कहा कि आज किसान और मजदूर वर्ग कई समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे समय में संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर समाज और किसान हित की लड़ाई में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत केवल आंदोलन करने वाला संगठन नहीं, बल्कि किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने वाला मंच है। उन्होंने कहा कि मीडिया और संगठन की एकजुटता से किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक उठाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन लगातार किसानों के सम्मान, अधिकार और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि किसान एकजुट होकर अपनी ताकत को पहचानें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसान एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार अभियान के तहत राजा चौधरी के नेतृत्व में बाबा टिकैत की विचारधारा में आस्था जताते हुए 48 लोगों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक भाटी एवं मनोज मावी ने सभी नए सदस्यों to माला, टोपी एवं संगठन का पटका पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई और रसीद प्रदान की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में बाबा फजर मोहम्मद, शाकिर चौधरी, फुरकान चौहान, मुस्तफा खान, पवन केसरी, साहिल चौधरी, आस मोहम्मद, नौशाद मियां, मुफ्ती ताहिर, फजर खान, नदीम अल्वी, जाने आलम, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद तसलीम, डॉ. आसिफ, अरशद खान, इरशाद अल्वी, समीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

इस अवसर पर रविंद्र भगतजी, महेश खटाना, प्रदीप भाटी, कृष्ण भाटी, अनिल खारी, अनुज खारी, सुमित कसाना, नवीन कसाना, श्री पहलवान विनोद कुमार, रामवीर हवलदार, सुधीर भाटी, संजय भाटी, महेश चेची, ललित शर्मा, कमलजीत खारी, प्रशांत चौधरी, प्रदीप मावी, मानवी सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसान हितों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया।।