गोंडा- उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक सिंचाई डाक बंगले पर रविवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 मई को संपूर्णानंद टाउन हॉल में मनाए जाने वाले पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि सम्मेलन के लिए किसी बाहरी से सहयोग नहीं लिया जाएगा। इसमे संगठन के साथी स्वयं बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे है। कार्यक्रम में 11 वरिष्ठ पत्रकार साथियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने की। इस दौरान महामंत्री महेंद्र कुमार सहित जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों से सहयोग का आह्वान किया गया तथा विभिन्न तैयारियों की जिम्मेदारी सभी को सौंपी गई।
