शुक्रवार, 22 मई 2026

गोण्डा- जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने मीडिया को बताया कि थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 163/2026 धारा 109(1), 351(3), 324(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त विनेश कनौजिया पुत्र राधेश्याम कनौजिया निवासी ग्राम लोलपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को अवंतिका रेस्टोरेंट के पीछे स्थित बाग से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 1 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। 
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादिनी पूजा देवी पत्नी सुवाष कनौजिया निवासी ग्राम लोलपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज पर तहरीर दी गयी कि 21.5.2026 को सुबह करीब 9 बजे उनके पति सुवाष कनौजिया अपने घर के दरवाजे पर गांव के एक व्यक्ति का खराब पंखा बना रहे थे तथा पास में टेबल फैन चलाकर बैठे थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई विनेश पुत्र राधेश्याम कनौजिया वहां आये और टेबल फैन लगाने का विरोध करते हुए फैन को पटककर तोड़ दिया। विरोध करने पर अभियुक्त विनेश द्वारा हाथ में लिये चाकू से जान से मारने की नीयत से सुवाष कनौजिया के सीने व पेट पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज दर्शननगर अयोध्या में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसमे नवाबगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त विनेश कनौजिया को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।