मंगलवार, 5 मई 2026

अम्बेडकर नगर :बंगाल,असम,पुडुचेरी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मे खुशी की लहर।||Ambedkar Nagar:Wave of joy in BJP over historic victory in Bengal, Assam, and Puducherry.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
बंगाल,असम,पुडुचेरी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मे खुशी की लहर।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत पर जबरदस्त उत्साह और उल्लास के साथ जश्न मनाया। नगर कार्यालय जलालपुर पर आयोजित इस भव्य समारोह में कार्यकर्ताओं को टीका लगाकर सम्मानित किया गया।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं। साथ ही, नगर में पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया गया।
भाजपा की शानदार सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि यह भारी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और पार्टी के बेहतरीन रणनीतिकारों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।पूरा जलालपुर नगर भाजपा के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उत्साहित दिखा और कार्यकर्ताओं ने आने वाले चुनावों में भी इसी तरह के प्रदर्शन का संकल्प लिया।
इस मौके पर जश्न मनाने वालों में जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, शीतल सोनी, गिरीश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता,नगर मंत्री सोनू गुप्ता,पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड, गोपाल सोनकर, डेविड गोरे, सभासद अजीत निषाद,मनोनीत सभासद विकास सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी,शिवम आर्या,विनय मिश्र,दीपेश चतुर्वेदी, रामदौर मिश्र के अलावा सभी मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमुदाय उपस्थित रहे।