मऊ :
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के जिला अस्पताल में सोमवार को गर्म दूध से जली मासूम का इलाज के मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची और परिजनों को समझा बूझा कर स्थिति को कन्ट्रोल किया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार जनपद बलिया के बेल्थरा रोड़ बाजार राकेश गुप्ता अपने परिवार और बिटिया अनन्या 6 वर्ष के साथ अपनी बुआ के यहां जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र सहरोज गाव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में आई मासूम पर खेलने के दौरान उस पर खौलता हुआ दूध गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और सोमवार को अंततः उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया। उनका कहना है कि बच्ची को मृत अवस्था में ही रेफर कर दिया गया, जिससे उन्हें कई अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एक इंजेक्शन देने के बाद बच्ची की हालत और गंभीर हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि बच्ची गंभीर रूप से झुलसी हुई थी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई है। परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। साथ ही पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
