लखनऊ :
किन्नर गैंग के तीन लुटेरे गिरफ्तार,लूट का माल बरामद,पुलिस ने 24 घण्टे मे घटना किया खुलासा।
विस्तार :
DCP साउथ ने बताया ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडिता विभा यादव आनन्द विहार कालोनी C.R.P.F चौराहा थाना बिजनौर ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते बताया कि चार अप्रैल को अपने घर से सुबह टहलने गई थी और टहल कर कस्बा बिजनौर से वापस घर आ रही थी कि रास्ते मे जयसवाल बर्तन भण्डार के पास मेरे पास एक कार आ कर रुकी जिसमे से एक महिला किन्नर उतर कर मेरे पास आयी और मुझसे पुछने लगी कि यहाँ पर कही शादी है मैने कहा मुझे नही मालूम फिर उसने मुझसे 100 रुपये मागे मैने कहा मेरे पास पैसे नही है तभी वह मुझसे बात करते-करते एकदम से मेरे गले में पहनी हुई मेरा मंगलसूत्र तथा कान मे पहनी हुई बाली झपट्टा मार कर तोड कर अपने हाथ मे लेकर विनायक अस्पताल की तरफ उसी बैगनआर गाडी मे बैठ कर भाग निकली यह घटना सुबह करीब 6 बजे की है मैं घबडा गई थी किसी तरह पैदल पैदल आ रही कि है तो आते समय पता चला कि यही महिला किन्नर जो मेरे साथ घटना किया है।
वहीं दूसरी महिला श्रीमती ममता निवासी गढी मोहल्ला थाना बिजनौर लखनऊ के साथ भी घटना किया है ममता का भी मंगलसूत्र झपट्टा मार कर भागा है उसके बाद मैं अपने घर चली आयी तुरन्त हिम्मत नहीं जुटा पायी थी। बाद पुलिस को तहरीर दी।
थाना बिजनौर पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमे लूट का खुलासा करने के लिए घटना के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए किन्नर लुटेरे गैंग के दो महिला किन्नरों समेत एक साथी को गिरफ्तार कर लूट का बरामद किया गया। गिरफ्तार लुटेरों का नाम 1 रानी किन्नर ऊर्फ अजय रावत निवासी एलडीए कालोनी कृष्णा नगर लखनऊ। 2- कमौलिका ऊर्फ कम्मो निवासी चकेरी कानपुर नगर। इनका ड्राबर रफीक अहमद निवासनी सहादतगंज लखनऊ के रहने वाले है।
पुलिस पूछताछ मे बताया कि किन्नर होने का फायदा उठाते हुए अलग अलग मार्केट को टारगेट कर महिलाओं से रास्ता पूछने के बहाने मौके देखकर मारपीट कर जेवरात छीनकर फरार हो जाते है। गिरफ्तार तीनो के विरुद्ध अग्रिम कानूनी विधिक कार्रवाई की ज रही है।
●घटना का 24 घण्टे मे घटाना का किया खुलासा।
थाना बिजनौर पुलिस टीम ने किन्नर गैंग के तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया।
खुलासा करने के वाली पुलिस टीम - इस्पेक्टर कपिल गौत ,उप निरीक्षक प्रशांत सिंह ,तेजवीर सिंह, प्रदीप कुमार, गजय सिंह, महिला सिपाही पूजा, सिपाही दिनेश चौरसिया, संजय कुमार,दिवान संजीव कुमार की टीम CCTV कैमरे की फुटेज एवं मुखबिर की सहायता से तीनो को गिरफ्तार करने मे कामयब रही।
