मऊ :
रेलवे जंक्शन मऊ पर चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान,832 यात्रियों से ₹4.18 लाख वसूले।।
दो टूक : वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन में आज मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 832 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों से ₹4,18,160 की वसूली की गई।
इस विशेष अभियान में वाराणसी रेड, गोरखपुर रेड, छपरा आईसीपी एवं मऊ आईसीपी के कुल 25 टीटीई तथा RPF और GRP के 13 सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया। टिकट चेकिंग अभियान के चलते बिना टिकट यात्रा करने वालों में खलबली मच गई, वहीं रेलवे टिकट काउंटरों पर टिकट लेने वालों की भीड़ भी देखने को मिली।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा यात्रियों से वैध यात्रा टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा करना एक सामाजिक अपराध है और इससे बचना चाहिए।
चेकिंग अभियान में पी.एन. मिश्रा ACM/TC, मण्डल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह तथा मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी, रामप्रभाव यादव, मंगल सिंह, अनीश अहमद, रीना, अमित राज, सईद अख्तर, प्रकाश, अमित, पवन राय, संतोष, राजेश, अमृत कुमार, राजेन्द्र, रघुनन्दन, विनय, विपिन विहारी, नसीम अहमद, नौसाद सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे
