रविवार, 17 मई 2026

मऊ : सदिग्ध आवास्था में युवक का शवपोखरी में मिला,हत्या की आंशका ,जुटीभीड़ ।।||Mau: The body of a young man was found in a suspicious locationin a pond, raising suspicions of murder, and a crowd gathered.||

शेयर करें:
मऊ : 
सदिग्ध आवास्था में युवक का शव
पोखरी में मिला,हत्या की आंशका ,जुटीभीड़ ।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर के चार (स्टेशन रोड इंदारा) स्थित चमड़ा गोदाम के पास पोखरी में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस व फारेसिंग टीम ने शव को शव कब्जे में लेकर के लिए मर्चरी हाऊस भेजवाया। क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार चमड़ा गोदाम के पास स्थित पोखरी में रविवार की सुबह छः बजे कुछ लड़के क्रिकेट खेलने जा रहे थे।तभी लड़कों कि नजर पोखरें में पड़ी तो देखा एक व्यक्ति का शव पोखरें के किनारे पड़ा था।जिसे देखकर बच्चे अवाक रह गए।जिसकी जानकारी बच्चों ने नगरवासियों को दिया। मौके पर पहुंचे नगरवासियों ने इसकी जानकारी 112 नम्बर की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर थानाध्यक्ष कोपागंज रविन्द्र नाथ राय,अदरी चौकी प्रभारी राजकमल व फारेसिग टीम घटनास्थल स्थल का निरिक्षण कर शव को पोखरें से बाहर निकलवाया। शव लगभग 35 वर्ष युवक का लग रहा था।जिसके कान, मुंह व सिर से खून बहा हुआ था। जिससे प्रतित हो रहा था कि युवक के साथ मारपीट कर फेंक दिया गया हो। युवक सफेद टी-शर्ट लोवर पहना हुआ था। दाहिने हाथ में रक्षासूत्र बधा हुआ था। जेब से कुछ भी नहीं मिला है जिससे युवक कि पहचान हो सके।दोहपर बाद शव की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात गांव के (चौरा) निवासी अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय मतई राम के रूप में हुई। मृतक के पत्नी मेनिका  का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक छः बहनों में एक भाई था। मृतक अजय कुमार के दो पुत्र आदित्य पन्द्रह वर्ष व हर्षित दस वर्ष का है।इस सन्दर्भ में सीओ घोसी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला में पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर छानबीन कर रही है।