रविवार, 17 मई 2026

लखनऊ : पति से विवाद के बद युवती पानी की टण्की पर चढ़ी,पुलिस ने संभाल मोर्चा,समझा बूझाकर उतारा।||Lucknow: After a dispute with her husband, a young woman climbed a water tank. Police intervened and coaxed her down.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पति से विवाद के बद युवती पानी की टण्की पर चढ़ी,पुलिस ने संभाल मोर्चा,समझा बूझाकर उतारा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पॉस इलाका गोमतीनगर में एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। आस- पास के लोगों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझााकर उसे नीचे उतारा।पुलिस पूछताछ पर ज्ञान हुआ कि पति से विवाद के बाद वह पानी की टण्की पर चढ़ गई।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग दस बजे के आस पास  थाना गोमतीनगर क्षेत्र विनीत खंड- 5 स्थित पानी टंकी पर एक युवती चढ़ गई और  टंकी से कूदने की धमकी देने लगी। वही राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचना दी पहुची पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया और दोनो टीमों ने ऊपर ही युवती को समझने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए नहीं तैयार हुई। कई घंटे बीतने पर उसे वहीं पर खाना और पानी दिया गया। इस दौरान उसे काफी समझाया गया। करीब 4 घंटे बाद युवती पुलिस कर्मियों की बात मानकर नीचे उतरी। उसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
इंस्पेक्टर गोमती नगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, अयोध्या निवासी युवती ने लखीमपुर के युवक से लव मैरिज की थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
 पूछताछ में  युवती द्वारा बताया गया कि उसने  जनपद लखीमपुर खीरी निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया है जो बिना बताए कहीं चला गया है जिससे क्षुब्ध होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गयी थी।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल संबंधित युवक से संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया गया तथा युवती को लगातार समझाया गया। 
 युवती को धैर्यपूर्वक समझाने-बुझाने के उपरांत सकुशल नीचे उतार लिया गया। युवती को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।