शनिवार, 16 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-80 में मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-80 में मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

फेस-2 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से दबोचे शातिर चोर, चोरी के 3 मोबाइल और अवैध चाकू बरामद

दो टूक//नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तारी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से की गई।

पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को थाना फेस-2 पुलिस टीम ने सेक्टर-80 स्थित ईदगाह पार्क तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सलमान पुत्र जमशेद निवासी थाना कोतवाली हापुड़ तथा मोहम्मद सादिक पुत्र शाहिद हसन निवासी ग्राम ककराला ख्वासपुर, थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जबकि सादिक के कब्जे से एक अवैध चाकू भी मिला।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राह चलते लोगों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोबाइल किन-किन लोगों के हैं और आरोपियों का कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

थाना फेस-2 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में मु0अ0सं0 195/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आयुध अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सलमान पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ हापुड़ नगर थाने में लूट, चोरी, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।।