लखनऊ :
बन्द मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के इनामिया बदमाश समेत तीन गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त
कार्रवाई में बन्द मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध देशी तमंचे तथा चोरी के आभूषण बरामद किया। गिरफ्तार तीन मे से एक मोहम्मद फुरकान उर्फ बाटे
15 हजार रूपए का इनामिया बदमाश है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार शातिर चोरो ने अपना नाम मोहम्मद फुरकान उर्फ बाटे ,
खलील,सोनू वाल्मिकी उर्फ गोलू बताया है। जिसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
विस्तार :
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना मडियांव की संयुक्त पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश बांछित बारन्टी में आई०आई०एम० चौराहे पर मौजूद थी कि जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग जो बन्द घरों में चोरी करते है चोरी के सामान के साथ आईआईएम रोड सर्विस लेन के पास लोखरिया मोड़ के पास एक स्कूटी पर कही जाने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है। मुखबिरखास द्वारा बताये गये व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया ।पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम 01. खलील पुत्र गरीबे निवासी हाल पता अब्दुल डाले वाले का किराए का मकान कुआरा चौराहा निकट अकबरी गेट थाना चौक जनपद लखनऊ मूल पता ग्राम पैगंबरपुर मजरा सिरकुण्डा पोस्ट भागीपुर तहसील महमूदाबाद थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर उम्र लगभग 27 वर्ष, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम 02. मोहम्मद फुरकान उर्फ बाटे पुत्र असगर अली निवासी हाल पता कोनेश्वर ढाल पंजाबी गली चौक थाना चौक लखनऊ मूल पता ग्राम लिधौरा वाजिद अली निकट पैतेपुर चौकी थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर उम्र 24 वर्ष तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम 03. सोनू वाल्मिकी उर्फ गोलू पुत्र सुरेश वाल्मिकी निवासी सारफाबाद बालदा तुहियागंज दाल नक्खास थाना चौक लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष बताया।
पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से 01 अदद अंगूठी पीली धातु, 01 जोडी झाले पीली धातु, 01 जोडी कान के टप्स पीली धातु. 01 जोडी कान के बूंदे पीली धातु, 04 जोडी पायल सफेद धातु, 01 जोडी पायजेब सफेद धातु. 02 अदद सिक्के सफेद धातु, 02 अदद अवैध देशी तमन्चे 315 बोर. 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएसएन की वृद्धि की गयी ।
बरामद सामान के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 223/2026, मु0अ0सं0 226/2026 का अभियोग पंजीकृत होना पाया गया तथा वांछित/इनामिया अभियुक्त मो० फुरकान उर्फ बटे के सम्बन्ध में थाना मडियांव पर मु०अ०स० 654/25 का पंजीकृत होना पाया गया ।
नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए पकड़े गये अभियुक्तों को उनके द्वारा कारित जुर्म व धारा से अवगत कराते हुए दिनांक 15.05.2026 को समय करीब 23.45 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। बरामद अवैध देशी तमन्चा व कारतूस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-227/26 व मु0अ0सं0 228/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट विधिक कार्यवाही पूर्ण करअभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है ।
Modus Operandi।
पकड़े गये बदमाशों द्वारा बन्द घरों का ताला तोड़कर चोरी करना तथा सामान राहगीरों को बेचकर अपने शौक पूरे करना तथा पकडे जाने के डर से अपने बचाव में अवैध तभन्दा रखना ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त खलील उपरोक्तः-
01. मु०अ०सं० 876/2022 घारा 380/411/457 भादवि थाना चिनहट जनपद लखनऊ
02. मु0अ0सं0 52/2023 पारा 25/27/3 आयुध अधि० थाना मडियांव जनपद लखनऊ
03. मु0अ0सं0 43/2023 धारा 380/411 भादवि धाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ
04. मु0अ0सं0 648/2021 धारा 323/427/504/506 भादवि थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ
05. मु0अ0सं0 12/2026 धारा 115(2)/324(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोहम्मद फुरकान उर्फ बाटे उपरोक्तः-
01. मु0अ0सं0 57/2025 धारा 3(5)/303(2)/317(2) बीएनएस थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ
02. मु०अ०सं० 165/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ
03. मु0अ0सं0 103/2025 धारा 3(5)/303(2)/317 (2) बीएनएस थाना महानगर जनपद लखनऊ
04. मु0अ0सं0 243/2025 धारा 303(2)/317 (2) बीएनएस थाना मडियांव जनपद लखनऊ
05. मु0अ0सं0 246/2025 धारा 317(2)/ 317(4) बीएनएस थाना मडियांव जनपद लखनऊ
06. मु0अ0सं0 654/2025 धारा 2(b)(i)/2(b) (xi)/3(1) उ०प्र० गैंगस्टर एक्ट थाना मडियांव जनपद लखनऊ
07. मु0अ0सं0 96/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ
अनावरित अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 223/2026 धारा 331(4)/305ए बीएनएस थाना मडियांव जनपद लखनऊ
02. म०अ0सं0 226/26 धारा 305ए बीएनएस थाना मडियांव जनपद लखनऊ
03. मु0अ0सं0 654/25 धारा 2बी (i)/2बी (xi)/3 (1) यू०पी० गैगंस्टर एक्ट थाना मडियांव जनपद लखनऊ
04. मु0अ0सं0 227/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ
05. मु0अ0स0 228/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियांव जनपद लखनऊ।
कमिश्नरेट लखनऊ में संगठित चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ पुलिस की अपराध शाखा की स्वाट एवं सर्विलांस टीम की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस सक्रिय चोरी गैंग का खुलासा किया गया है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा शहर में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
