शुक्रवार, 22 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता: एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को एक वर्ष की सजा, ₹5 हजार अर्थदंड!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता: एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को एक वर्ष की सजा, ₹5 हजार अर्थदंड!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 22 मई 2026।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, थाना नॉलेज पार्क पुलिस तथा अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी के चलते वर्ष 2018 के एनडीपीएस एक्ट मामले में आरोपी को न्यायालय से सजा दिलाई गई।

जानकारी के अनुसार थाना नॉलेज पार्क में पंजीकृत मु0अ0सं0 168/2018 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने आरोपी मोमराम प्रजापति पुत्र मंगला, निवासी ग्राम तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर को दोषी करार दिया। न्यायालय ने आरोपी को एक वर्ष के सश्रम कारावास तथा 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। साथ ही आदेश दिया गया है कि अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान का उद्देश्य गंभीर अपराधों में आरोपियों को त्वरित और प्रभावी पैरवी के माध्यम से सजा दिलाना है, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और समाज में सुरक्षा एवं न्याय की भावना मजबूत हो सके। इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर अभियोजन प्रक्रिया को मजबूत बना रही है।

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।