गौतमबुद्धनगर: शहीद दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि पर सेक्टर-36 में लगा वाटर कूलर, समाजसेवा के संकल्प के साथ दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा: 1857 की क्रांति के अमर वीर सेनानी क्रांतिकारी शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में श्रद्धा, सम्मान और समाजसेवा का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आम जनता एवं राहगीरों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व अध्यक्ष आर्य सूरत नागर, श्रीनिवास भाटी एवं युवा समाजसेवी सुनील प्रधान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान शहीद दरियाव सिंह नागर की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वहीं सेक्टर-36 के तीन नंबर गेट पर मीठे एवं ठंडे जल का वितरण भी किया गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को गर्मी के बीच राहत मिली। पूरे आयोजन में देशभक्ति और समाजसेवा की भावना साफ दिखाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद दरियाव सिंह नागर ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह नागर युवा समिति के अध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि समाजहित में किए गए कार्यों से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए सेक्टर-36 में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगाया गया है, ताकि राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।
सुनील प्रधान ने युवाओं से भी समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि युवा पीढ़ी शहीदों के आदर्शों को अपनाए, तो समाज और देश दोनों मजबूत बनेंगे। क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता और जनसेवा की भावना की लोगों ने खुलकर सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि सुनील प्रधान लगातार सामाजिक एवं जनहित के कार्यों के माध्यम से युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
कार्यक्रम में मास्टर दिनेश नागर, श्रीनिवास भाटी, पूर्व अध्यक्ष जीत सिंह (पप्पी भाई), प्रवीण भारतीय, पूर्व अध्यक्ष बलराज हूंण, ज्ञानवीर पहलवान, राजेश डेढ़ा अध्यक्ष सेक्टर-37, पप्पू नागर, गौतम नागर, राजू पंडित, मेहर चंद, वेद नागर, विनोद नागर, तेजवीर मावी, ब्रह्म प्रधान, महासचिव शरद शर्मा, मुकेश कसाना, विनोद सरधना, हरिशंकर शर्मा, राकेश नागर, विपिन सिंह, गौरव भाटी, जितेंद्र, अभिषेक, कृष नागर, आशु नागर, लविश नागर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।
