बुधवार, 6 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, सेक्टर-126 क्षेत्र में सख्त निगरानी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, सेक्टर-126 क्षेत्र में सख्त निगरानी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर, 06 मई 2026।
दो टूक//नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 मई 2026 को थाना सेक्टर-126 की टीम ने सविता नर्सरी के बोर्ड के पास, सेक्टर-131 नोएडा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान कार्तिक चौहान पुत्र रामचन्द्र चौहान (उम्र 21 वर्ष) निवासी ग्राम रायपुर, सेक्टर-126 नोएडा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस संबंध में थाना सेक्टर-126 में मु0अ0सं0- 0064/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।।