बुधवार, 27 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-10 में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-10 में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 255 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम सेक्टर-10 क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में उसके पास से 1 किलो 255 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव उर्फ गुरू पुत्र बबलू निवासी जे0जे0 कॉलोनी, सेक्टर-10, थाना फेस-1 नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फेस-1 में मु0अ0स0 240/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ थाना फेस-1 में पूर्व में भी मामला दर्ज है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।।