गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

उन्नाव :कार में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,चार लुटेरे माल समेत गिरफ्तार,हथियार बरामद।।||Unnao: Gang involved in car robbery busted, four robbers arrested along with stolen goods, weapons recovered.||

शेयर करें:
उन्नाव :
कार में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,चार लुटेरे माल समेत गिरफ्तार,हथियार बरामद।।
दो टूक : उन्नाव  जनपद के थाना दही पुलिस और एसओजीटीम , सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही करते हुए कार मे सवारी बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर लुटेरों को लूट के माल सहित किया गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, कारतूस ,कार बरामद किया है। गिरफ्तार शातिर लुटेरों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार : 
SSP जयप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम व सर्विलांस टीम व थाना दही पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा सवारी बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व02 अदद जिन्दा कारतूस, दो अदद चापड, 04 अदद मोबाइल फोन, एक अदद कार नं0 UP 78 GR 8889 व लूट का माल बरामद कर चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे उनकी पहचान रोहन ऊर्फ अक्षत वर्मा,यश शुक्ला,यश तिवारी,यश गुप्ता ऊर्फ आदित्य गुप्ता निवासी शुक्लागंज उन्नाव के रुप मे हुई है। गिरोह का सरगना रोहित कार चालक है। लखनऊ से कानपुर के लिए सवारियों को बैठाता था रास्ते मे पहले मौजूद उसके साथी यात्रियों को हथियार दिखाकर मारपीट कर नगदी जेवरात लूटकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों मे पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज है।इनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि कार मे सवारियां बैठाकर मारपीट कर नगदी जेवरात और मोबाइल छीनकर आंनलाइन पैसा ट्रांसफर करा लेने की सूचना मिल रही थी पुलिस टीमे गिरोह की तलाश मे लगी हुई थी  निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पुल के पास से संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान कार सं0 UP 78 GR 8889 को रुकवाकर छानबीन की गई तो उनके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस, दो अदद चापड, 04 अदद मोबाइल फोन, एक अदद कार नं0 UP 78 GR 8889 बरामद हुआ। चारो को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई लूटपाट का खुलासा हुआ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दही पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस थाना दही जनपद उन्नाव पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
1. थाना दही इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ,2.उ0नि0 पंकज कुमार सोनकर,
3. उ0नि0 मोहम्मद असलम ,4. हे0का0 अम्बेश कुमार,5. का0 सचिन कुमार 
6. का0 विनय कुमार,7. का0 ललित किशोर, 8. का0 सिद्धान्त कुमार,9. का0 अंकुर यादव,10.हे0का0 अवनीश चौधरी ,11. का0 गौरव पाल, 12. का0 विनय कुमार गुर्जर,13. का0 सोवित कुमार 
स्वाट टीम –
1.निरीक्षक श्री जय प्रकाश यादव  प्रभारी स्वाट टीम उन्नाव 2.उ0नि0 ज्ञान सिंह, 3.हे0का0 आशीष मिश्रा ,4.का0 गौरव चौधरी ,5.का0 विकाश भदौरिया 6.का0 राहुल कुमार ,7.का0 रवि कुमार ,8. का0 शुभम कुमार,9. का0 हरेश वालियान,10. का0 नितीश कुमार,11.का0 यशवीर
सर्विलांस टीम-उ0नि0 अतुल कुमार सिंह,हे0का0 रोहित शर्मा,हे0का0 सुदीप कटियार,हे0का0 शीतांश गंगवार,का0 प्रशांत बालियान,का0 विवेक कुमार,का0 आकाश बालियान,का0 अरूण कुमार इत्यादि।