बुधवार, 1 अप्रैल 2026

लखनऊ:PGI मे पब्लिक ने चोरो को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले,चोरी का माल बरामद।||Lucknow: In PGI, the public caught the thieves and handed them over to the police, stolen goods were recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ:
PGI मे पब्लिक ने चोरो को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले,चोरी का माल बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र शीतल खेड़ा गांव मे दिन दहाड़े घर में घुसकर नगदी एवं जरुरी कागजात चोरी करने वाले शातिर चोर को सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पीडित पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ एवं जमा तलाशी मे पकड़े गए युवक के पास से चोरी की नगदी एवं अन्य डाक्यूमेंट्स बरामद हुआ। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी युवक को हिरासत मे लेकर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को थाना पीजीआई क्षेत्र शीतल खेड़ा निवासी जोगीन्दर ने एक आरोपी  युवक को पकड़ पुलिस को सौंपते हुए लिखित तहरीर दी जिसमे बताया कि मेरे घर के सामने रिंकू की किराने की दुकान है बीते 31 मार्च मंगलवार को जहाँ पर दोपहर समय करीब 14.30 सामान लेने गया था। इसी दौरान मेरे घर में घुस कर देव सिंह व हर्ष सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी एकतानगर नगर थाना PGI व देव सिंह जो अपनी पत्नी के साथ किराये पर एल्डीको उ‌द्यान-2 में रहता है मौके पर मेरा काले रंग चमडे का पर्स चुरा लिया, जिसमे 1030 रूपये व मेरा आधार कार्ड व मेरी पुत्री तनु व मेरी माँ का आधार कार्ड था। पास मे लगे CCTV देखते हुए अपने भतीजे रिंकू यादव पुत्र मुन्नालाल व विनोद पुत्र सियाराम निवासी शीतल खेड़ा के साथ चोरों को तलाशता हुआ गोलू चौराहा पर गया तो, देव सिंह व हर्ष सिंह पुत्रगण मोहन सिंह निवासी उपरोक्त मिले जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो देव सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी एल्डिको उ‌द्यान 2 के पहने हुए काले रंग की पैन्ट की दाहिनी जेब से कुल 515 रूपये नगद जिसमे 100-100 की पाँच नोट, 10 रूपये की एक नोट व 5 रूपये का सिक्का व मेरा आधार कार्ड जिसका नं0 5431792XXXXX बरामद हुआ तथा हर्ष सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी एकतानगर कल्ली पश्चिम थाना पीजीआई के पहने हुए पैन्ट की दाहिने जेब में 500 रूपये की नोट 10 रूपये की एक नोट व 5 रूपये का सिक्का व मेरी माँ खुबावती व मेरी पुत्री तनु यादव का आधार कार्ड नं0 क्रमशं-6275597XXXXX, 7886501XXXXX व मेरा बैल्क चमडे का पर्स बरामद हुआ यह रूपये व आधार कार्ड मेरे ही है जिन्हे पकडकर थाने पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।