मऊ :
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण ही प्रथम प्राथमिकता : पुलिस कप्तान।
ट्रैफिक से ही किसी जिले और थाने के पुलिस के का अंदाजा लगाया जा सकता है: कमलेश बहादुर।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर (आईपीएस - 2017 बैच ) द्वारा मऊ एसपी का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया । इससे पूर्व जनपद गौतम बुद्ध नगर में कमांडेंट 49 बटालियन पीएसी में अपनी सेवाएं दे रहे थे
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक मिडिया को बताया कि मैं लखनऊ, बाराबंकी,
बनारस,आजमगढ़, इलाहाबाद गाजीयाबाद ,मेरठ, बुलन्दशहर क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य पदों रह चुका हूं ।जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त एवं आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया कहा कि किसी जिले और थाने के पुलिस के का अंदाजा लगाया जा सकता है अगर आप जिले व थाना क्षेत्र से से बिना बिना ट्रैफिक जाम के निकल जाते हैं तो वहां की पुलिस व्यवस्था अच्छी मानी जाती है
पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
