बुधवार, 1 अप्रैल 2026

लखनऊ : चौo सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल ने फिनलैंड आधारित शिक्षा प्रणाली के साथ अकादमिक साझेदारी की घोषणा।Lucknow: Chau Sughar Singh World School announces academic partnership with Finland-based education system.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
चौo सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल ने फिनलैंड आधारित शिक्षा प्रणाली के साथ अकादमिक साझेदारी की घोषणा।
दो टूक : इटावा जनपद के जसवंतनगर के चौo सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल ने फिनलैंड आधारित शिक्षा प्रणाली के साथ अपनी अकादमिक साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल के अंतर्गत विद्यालय में सत्र 2026-27 से प्री-प्राइमरी कक्षाओं (प्री-नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) में आधुनिक शिक्षण पद्धति को लागू किया जाएगा।
विद्यालय में इस साझेदारी के तहत बच्चों को खेल-आधारित, गतिविधि-आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके और वे प्रारंभिक स्तर से ही रचनात्मक एवं आत्मविश्वासी बन सकें।
प्रवेश हेतु आयु सीमा—प्री-नर्सरी: 2 से 3 वर्ष, नर्सरी: 3 से 4 वर्ष, एलकेजी: 4 से 5 वर्ष तथा यूकेजी: 5 से 6 वर्ष निर्धारित की गई है।
संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बताया कि इस अकादमिक साझेदारी का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं तनावमुक्त शिक्षा प्रदान करना है, जिससे उनमें तार्किक सोच, रचनात्मकता तथा सामाजिक एवं व्यवहारिक कौशल का विकास हो सके।
विद्यालय में योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम, स्मार्ट एवं वातानुकूलित (एसी) कक्षाएं, सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण, सीसीटीवी युक्त परिसर तथा सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध है।
अंत में इस अवसर पर स्वधा हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अंजलि यादव, समूह के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय, प्रधानाचार्या मनराज कौर नामधारी तथा मनीष चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।