मंगलवार, 26 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: यमुना प्राधिकरण में गरजे किसान, समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू लोकशक्ति ने दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: यमुना प्राधिकरण में गरजे किसान, समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू लोकशक्ति ने दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल यमुना विकास प्राधिकरण पहुंचा, जहां संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। करीब 12 महीनों से लगातार चल रहे धरने और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर हुई इस वार्ता में किसानों ने अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाया और जल्द समाधान की मांग की।

बैठक के दौरान किसानों ने हाईवे निर्माण में अधिग्रहित की गई जमीन का 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 7 प्रतिशत आवासीय प्लॉट, आबादी निस्तारण, बिना नोटिस किसानों की जमीनों और आबादी पर जेसीबी चलाने जैसी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संगठन की ओर से अधिकारियों को पुनः ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने किसानों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए कहा कि किसान लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होगा, बल्कि अपने हक की लड़ाई निर्णायक रूप से लड़ेगा।

चौधरी बीसी प्रधान लंबे समय से किसानों के अधिकारों, मुआवजे, आबादी बचाने और ग्रामीण मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान राजनीति और जनसरोकारों के मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्होंने कई बार किसानों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार के सामने मजबूती से रखा है। किसानों के बीच उनकी पहचान एक जुझारू, स्पष्टवादी और संघर्षशील नेता के रूप में है, जो हमेशा जमीन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। बैठक में भी उन्होंने अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि यदि किसानों की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो संगठन बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण प्रशासन की होगी।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर ओमवीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि ठाकुर सतवीर सिंह, परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, जिला अध्यक्ष युवा ठाकुर अमित गौड़, तहसील अध्यक्ष सदर ठाकुर प्रदीप भाटी, तहसील अध्यक्ष जेवर ठाकुर नरेश भाटी, महानगर अध्यक्ष महेश तवर, युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार उर्फ मोनू, ठाकुर संजय सिंह, ठाकुर खेमी सिंह, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, नीरज सोलंकी, मोबीन, ठाकुर भूपेंद्र गौड़ सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

किसानों ने साफ कहा कि यदि उनकी मांगों का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।।